Collector Katni शशिभूषण सिंह ने केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी गाईडलाईन में दिये गये निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुये चाका बायपास चौराहे पर व्यक्तियों के आवागमन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये विभिन्न दिवसों में प्रतिदिन 3 अलग-अलग पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी संयुक्त रुपे लगाने के आदेश जारी किये हैं। आदेश के तहत तहसीलदार इस कार्य में अपने सहयोग के लिये अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को भी निर्देशित कर सकेंगे। आवश्यकता अनुसार वाहनों व बसों की व्यवस्था का उत्तरदायित्व आरटीओ का होगा। संबंधित सभी अधिकारियों को अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (इन्सीडेन्ट कमाण्डर) कटनी के निर्देशन में कार्य संपादित करने के आदेश दिये गये हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी ड्यूटी आदेश के तहत सोमवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार क्षमा सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे और प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार राजेश कौशिक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरिसिंह ठाकुर और अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा उपस्थित रहेंगे। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नायब तहसीलदार ऋषि गौतम, परियोजना अधिकारी डूडा अभय मिश्रा और स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है।
वहीं मंगलवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2बजे तक तहसीलदार राजेश पाण्डेय, जिला संयोजक आदिम जाति विभाग सरिता नायक, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा, जिला पेंशन अधिकारी डी0पी0 द्विवेदी और अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल, जिला रोजगार अधिकार डी0के0 पासी और स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
बुधवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तसीलदार विजयराघवगढ़ महेन्द्र पटैल, जिला खेल अधिकारी डी0के0 पासी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार प्रियंका नेताम, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग आर0बी0 सिंह, अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा और रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नायब तहसीलदार मोतीराम परते, सहायक संचालक उद्यानिकी ए0के0 पाण्डे, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह परिवार को ड्यूटी पर लगाया गया है।
गुरुवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार क्षमा सराफ, जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार राजेश कौशिक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरिसिंह ठाकुर, अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नायब तहसीलदार ऋषि गौतम, पीओ डूडा अभय मिश्रा और स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र पटेल ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार राजेश पाण्डेय, जिला संयोजना आदिम जाति सरिता नायक, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार सुनीता मिश्रा, जिला पेंशन अधिकारी डी0पी0 द्विवेदी और अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल, जिला पेंशन अधिकारी डी0के0 पासी, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह परिहार की ड्यूटी लगाई गई है।
शनिवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार महेन्द्र पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे और प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नायब तहसीलदार प्रियंका नेताम, कार्यपालन यंत्री लाके निर्माण विभाग हरिसिंह ठाकुर और अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नायब तहसीलदार मोतीराम परते, पीओ डूडा अभय मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह परिहार कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे।
रविवार को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसीलदार विजय द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ई0एस0 बघेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम योगेश तिवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्नालाल तिवारी, सहायक आयुक्त वाणिज्यिककर राजेन्द्र मर्सकोले और अतिक्रमण अधिकारी नगर निगम रामहर्ष मिश्रा तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पटेल, उप क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एच0के0 तिवारी और स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम महेन्द्र सिंह परिहार ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।
No comments:
Post a Comment