Featured post

जाने कटनी जिले के बारे में (Know about - Katni)

कटनी, जिसे मुड़वारा के रूप में भी जाना जाता है, मध्य प्रदेश, भारत में कटनी नदी के तट पर स्थित एक शहर है। कटनी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। ...

Search This Blog

Wednesday 10 May 2023

कलेक्टर ने समझी बेसहारा जानकी की तकलीफ, बनवाया पति का मृत्यु प्रमाण



मजदूरी करने गए पति की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने दर दर भटक रही थी महिला

कटनी - घर के मुखिया अपने पति की मजदूरी करने के दौरान हुई असमय मृत्यु उपरांत उसका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने दर दर भटक रही दुखी महिला को अपनी समस्या से निजात कलेक्टर कटनी कार्यालय पहुंचकर मिला। जहां कलेक्टर अवि प्रसाद ने उसकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के निर्देश दिए और आज मंगलवार को महिला को उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही उसकी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए अन्य शासकीय योजनाओं से संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
काश सभी कलेक्टर साब जैसे सहृदय होते....
ग्राम भितरीगढ़ सैलारपुर तहसील ढीमरखेड़ा निवासी जानकी गौंड के पति मोती सिंह पिता अठायी सिंह की मजदूरी के दौरान असमय मौत हो गई थी। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने महिला जानकी बाई द्वारा लगातार चक्कर लगाए जा रहे थे। लेकिन अपनी समस्या का कोई हल न निकलता देख विगत दिवस जानकी बाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर श्री प्रसाद से गुहार लगाई गई। जिसके बाद कलेक्टर ने उसकी समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल जिला प्रबंधक लोक सेवा केंद्र दिनेश विश्वकर्मा को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने संबधी निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में जानकी बाई को अपने पति मोती सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र आज मंगलवार को स्वयं कलेक्टर अवि प्रसाद ने अपने हाथों से सौंपा। मृत्यु प्रमाण पत्र पाते ही दुखी जानकी बाई की आंखों से आंसू फूट पड़े और सहसा उसके मुंह से निकल पड़ा कि काश सभी कलेक्टर साब जैसे ही सहृदय और संवेदनशील होते। उसने बताया कि घर के कमाने वाले मुखिया उसके पति की असमय मौत का दुख उस समय और बढ़ गया था जब उस अशिक्षित बेसहारा को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने दर दर भटकना पड़ रहा था। कलेक्टर श्री प्रसाद ने ही उसकी तकलीफ समझी और उसे आज अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सका।
कल्याणी योजना का लाभ दिलाने भी दिए निर्देश
कलेक्टर श्री प्रसाद ने जानकी बाई की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी शासकीय योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने डीपीओ सामाजिक न्याय विभाग नयन सिंह को महिला जानकी बाई को प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कल्याणी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।










0:00 / 0:30


















0:00 / 0:16













All reactions:76Abhisek Abhi Gupta and 75 others

No comments:

Post a Comment